आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज में “सारंग-2019” की धूम

0
296

रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “सारंग-2019” का आयोजन सोमवार दिनांक को विद्यालय प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ सतीश एन. जाजू, विशिष्ट अतिथि हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के एचआर हेड सतीश आनन्द व विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सभी ने आदित्य बिड़ला समूह के संस्थापक स्व. श्री आदित्य विक्रम बिड़ला जी को आदित्य वन्दना द्वारा नमन किया।

कार्यक्रम की प्रस्तुति गणेश वन्दना से आरम्भ होकर फ्यूजन डांस के साथ आगे बढ़ी। एकांकी “पृथ्वी लोक की सैर” ने वर्तमान दौर में पृथ्वी के सामाजिक वातावरण का व्यंग्यात्मक चित्र प्रस्तुत किया। जहाँ एक ओर कव्वाली ने खूब तालियाँ बटोरीं वहीं कठपुतली नृत्य ने भरपूर वाहवाही लूटी। बॉलीवुड व कथक प्रस्तुतियों की दर्शकों ने जमकर तारीफ की तथा सूफी नृत्य पर पूरी दर्शक दीर्घा झूमती दिखी। कार्यक्रम के मध्य में छात्रा आकांक्षा मिश्रा की कविता व सोमा तिवारी के गीत के साथ छात्र जितेन्द्र साहनी का गाना काफी प्रशंसनीय रहा।

प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान ने वार्षिक आख्या के जरिए मौजूद अतिथियों एवं दर्शकों को विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। जहाँ एक तरफ मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की वहीं विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम को बेहद शानदार बताते हुए बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

डॉ. पूनम वार्ष्णेय द्वारा निर्देशित इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरविन्द कुमार अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में छात्र अभिनन्दन सिंह व तुषार विश्वकर्मा एवं छात्रा सोनल सिंघल व आकृति मिश्रा ने किया। शिक्षक श्याम नारायण पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। भारत के राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न होने वाले इस कार्यक्रम में हिण्डाल्को संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी एस.के. वार्ष्णेय, एस. सी. केशरी आदि के साथ विद्यालयों की प्रधानाचार्य डेफिनी अंगर, गौतम गुप्ता, विद्या चटर्जी, आर.सी. पाण्डेय, फरीदा खान, ऋतु भारद्वाज, बुलबुल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Previous articleएबीआईसी रेणुकूट में अन्तर्विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
Next articleबर्थडे स्पेशल: युवराज द वारियर … जिसने खोल दिए गेंदबाजों के धागे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here