आज हिण्डाल्को रेनुकूट के मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद ने कॉलोनी में लोगों के मध्य जाकर कोविड-19 से बचाव हेतु सभी को लोगों को जागरूक किया । पिछले कई दिनों से हिण्डाल्को क्षेत्र में जिस तरह से कोरोना के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही थी उसी को ध्यान में रखते हुए हिण्डाल्को रेनुकूट के मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद ने लोगों को जागरूक करने के लिए ये महत्वपूर्ण कार्य करने के निर्णय लिया ।
लोगों के मध्य जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए हिण्डाल्को रेनुकूट के मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद ने लोगों को कुछ महत्वपूर्ण बातें बताईं जिसका पालन करके कोरोना की महामारी से बचा जा सकता है ।
- हमें मजबूत इच्छा शक्ति से कोरोना की चैन को तोड़ना है।
- 15 दिन के लिए लागू स्वप्रेरित क्वारंटाइन का सख्ती से पालन करना है।
- उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें बाहर जा कर खरीदारी ना करें।
- कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर बिल्कुल भी न घबराएं। बुखार खासी होने पर हिण्डाल्को प्रबंधन को तुरंत सूचित करें।
- हिण्डाल्को प्रबंधन आपके साथ मजबूती से खड़ा है। किसी भी परिस्थिति में घबराए नहीं।
- सोशल डिस्टनसिंग का सख्ती से पालन करें एवं एक दूसरे से 2 गज की दूरी अवश्य बनाएं।
- हाथ धुले एवं सैनिटाइजर का प्रयोग नियम से करें।
- हिण्डाल्को में एडवांस टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। जहाँ अभी तक 300 से अधिक लोगों की फ्री में जांच की गई है।
- रेनुकूट एवं हिण्डाल्को कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब हमें और अधिक सतर्कता बरतनी होगी।
- हिण्डाल्को प्रबंधन ने अतिथि गृह में ही कोरोना मरीजो की quarantine की व्यवस्था की हुई है। जहाँ उनकी अच्छे से देखभाल की जा रही है।
- घबराएं नहीं घर पर रहें सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें।






