एबीआईसी रेणुकूट में अन्तर्विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

0
402

रेणुकूट। हिण्डालको द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में विद्यालय के इको क्लब द्वारा अन्तर्विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नगर के पाँच प्रमुख विद्यालय आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी, निर्मला कॉन्वेन्ट हाई स्कूल, केसरी देवी कनोरिया विद्या मन्दिर व मेजबान विद्यालय के विद्यार्थियों ने “ पर्यावरण संकट को दूर करने के प्रयास वास्तविक हैं या नहीं” विषय के पक्ष तथा विपक्ष में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में बोलते हुए आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल की छात्रा आकांक्षा दुबे ने प्रथम, आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज की छात्रा साक्षी सिंह ने द्वितीय तथा केसरी देवी कनोरिया विद्या मन्दिर के छात्र शशांक कुमार श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विषय के विपक्ष में राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी की छात्रा अंजलि त्रिपाठी ने प्रथम, आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज की छात्रा अदिति उपाध्याय ने द्वितीय तथा केसरी देवी कनोरिया विद्या मन्दिर की छात्रा अंशिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व मुख्य अतिथि व निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा अपने ज्ञान और आचरण से समाज को प्रकाशमान करने के लिए प्रेरित किया तथा प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह चौहान ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रचारित व प्रसारित करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

प्रतियोगिता में हिण्डाल्को आरएनडी विभाग के महाप्रबंधक एस0 एन0 राय, राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी के प्रवक्ता अशोक कुमार त्रिपाठी व रेणुकूट वन विभाग के रेंजर धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने निर्णायक मंडल व शिक्षक सुधीर कुमार नायक, राजीव कुमार तिवारी, संजय कुमार द्विवेदी व डालचन्द्र चौधरी ने समीक्षक की भूमिका अदा की। संचालन शिक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी, छात्रा नेहा यादव, श्रेया शाह व स्वाति ने संयुक्त रूप से किया तथा शिक्षिका मीरा जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इको क्लब की अध्यक्ष सोमा जोशी का अहम योगदान रहा।

Previous articleवित्त मंत्री ने हिण्डाल्को को दिया प्रतिष्ठित सीएसआर अवार्ड
Next articleआदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज में “सारंग-2019” की धूम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here