नए साल के पहले दिन बुधवार को 50 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को भी 45 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तैनाती स्थाल में फेरबदल किया है। प्रोन्नत आइएएस अधिकारियों को तैनाती देने के साथ ही विभिन्न विभागों में बड़ी कुर्सियों पर फेरबदल शुरू हो गया है। पहले जारी 15 आईएएस अफसरों की तबादला सूची में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को किनारे किया गया है, जबकि कानपुर और आगरा में नए जिलाधिकारी के साथ पांच जिलों में मुख्य विकास अधिकारी बदले गए हैं। इसके कुछ देर बाद ही 30 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है।
इन आईएएस अफसरों के तबादले
नाम- वर्तमान पद- नई तैनाती
ब्रह्मदेव राम तिवारी : निदेशक पंचातीराज एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) : जिलाधिकारी कानपुर।

किंजल सिंह : विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा : निदेशक पंचातीराज एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)।

विजय विश्वास पन्त : जिलाधिकारी कानपुर : सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मिशन निदेशक एनएचएम एवं अधिशासी निदेशक सिफ्सा लखनऊ।

रवि कुमार एनजी : जिलाधिकारी आगरा : सचिव पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक पर्यटन विभाग।
जितेन्द्र कुमार : प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन, उप्र पुनर्गठन समन्वय, संस्कृति एवं महानिदेशक पर्यटन : प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति के अतिरिक्त प्रभार के साथ शेष यथावत
संजय गोयल : प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड : विशेष सचिव राजस्व विभाग व प्राभारी राहत आयुक्त एवं अपर संचालक चकबंदी मुख्यालय।
सूर्यपाल गंगवार : विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन : प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड।
सुरेंद्र सिंह : विशेष सचिव मुख्यमंत्री : विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
अनुपम शुक्ला : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट औरैया : मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर।
अमित पाल : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शामली : मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़।
प्रथमेश कुमार : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गोरखपुर : मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या।
पुलकित गर्ग : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बागपत : मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर।
शशांक त्रिपाठी : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी गोंडा।
प्रभु नारायण सिंह : उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण : जिलाधिकारी आगरा।
शिवाकांत द्विवेद : प्रबंध निदेशक पीसीएफ : उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण।



