जम्मू एवं कश्मीर : महबूबा ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा

0
309

अनंतनाग (जम्मू – कश्मीर) : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को अनंतनाग लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी.ए. मीर ने भी अनंतनाग से अपना नामांकन भरा।

जम्मू एवं कश्मीर में पांच चरणों में 11, 18, 23, व 29 अप्रैल और 6 मई को चुनाव होंगे। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पीडीपी उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) हसनैन मसूदी ने बुधवार को अनंतनाग संसदीय सीट के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए”.

Previous articleश्रीदेवी का यह किरदार निभाना आसान नहीं था : माधुरी
Next articleसनी देओल के रोड शो में बजे ‘दामिनी’ से लेकर ‘गदर’ तक के डायलॉग, शोर मचाने लगी भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here