श्रीदेवी का यह किरदार निभाना आसान नहीं था : माधुरी

0
470

नई दिल्ली : ‘कलंक’ का टीजर रिलीज हो गया है और करण जौहर की फिल्म में भव्यता का इशारा साफ मिल गया है. फिल्म की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके लिए फिल्म ‘कलंक’ में उस किरदार को निभाना मुश्किल और भावनात्मक रहा जिसे पहले श्रीदेवी निभाने वाली थीं. करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक (Kalank)’ में माधुरी बहार बेगम के किरदार में हैं.

पिछले साल श्रीदेवी के निधन के बाद यह किरदार माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया. मंगलवार को ‘कलंक’ के टीजर लॉन्च के मौके पर माधुरी दीक्षित से जब पूछा गया कि यह जानते हुए कि पहले इस किरदार को श्रीदेवी करने वाली थीं ‘कलंक’ के सेट पर उन्हें  कैसा महसूस होता था.

इस पर माधुरी ने कहा, “सबसे पहले, उनके निधन की खबर हमारे लिए बहुद दुख की बात थी। जब मुझे किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला तो यह मेरे लिए आसान नहीं था। मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है। वह एक अच्छी अभिनेत्री और एक अच्छी इंसान भी थीं।

किसी के किरदार में ढलना..जब आप उसे एक अभिनेत्री के तौर पर देखते हैं, तो यह एक अलग परिदृश्य होता है क्योंकि किरदार में आप अपना इनपुट डालते हैं लेकिन क्योंकिवह फिल्म का हिस्सा थीं सेट पर हम उनको याद किया करते थे।”

Previous articleदेवर ने घर में घुसकर भाभी से किया बलात्कार
Next articleजम्मू एवं कश्मीर : महबूबा ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here