15 फरवरी को आ रहा Redmi X, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला कंपनी का पहला फोन

0
319

नई दिल्ली : Redmi X स्मार्टफोन पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। आखिरकार इस स्मार्टफोन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हाल ही में इस फोन का एक टीजर पोस्टर रिलीज किया गया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी 15 फरवरी को इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाने वाली है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह कंपनी का पहला फोन होगा जिसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। फिलहाल फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन Redmi Note 7 से ज्यादा पावरफुल होगा। ऐसा भी हो सकता है कि रेडमी X को नोट 7 के एक नए वेरियंट के तौर पर पेश किया जाए।

इस नए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि चीन में 5 से 15 फरवरी तक स्प्रिंग फेस्टिवल आयोजित होता है, ऐसे में इस नए फोन को लॉन्च करने का यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है। कंपनी ने पिछले साल इसी दौरान 14 फरवरी को रेडमी नोट 5 और 5 प्रो फोन से पर्दा उठाया था।

Previous articleबीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस हों: शिवराज
Next articleHonor View 20 में हैं ऐसे 8 फीचर्स जो दुनिया के किसी दूसरे स्मार्टफोन में नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here