अंबाला एयरबेस पर पांचों राफेल विमान की हैप्पी लैंडिंग,दिया गया वाटर सैल्यूट

7
341

आज भारतीय वायुसेना की शक्ति में बढ़ोतरी हुई है. फ्रांस से उड़ान भरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय जमीन पर पहुंच गए हैं. हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया. इस दौरान वायुसेना चीफ RKS भदौरिया भी मौजूद रहे. फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों की ये पहले खेप है. इन विमानों ने मंगलवार को फ्रांस से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में रुके और बुधवार दोपहर को अंबाला पहुंचे.

आपको बता दे की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से ट्वीट कर वायुसेना को बधाई दी गई. राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का मिलना वायुसेना के इतिहास में क्रांतिकारी बदलाव होगा और दुश्मन नज़र डालने से पहले कई बार सोचेगा.बताते चले की ये राफेल विमान को अभी आधिकारिक रूप से वायुसेना में शामिल नहीं किया गया है, इंडक्शन के लिए अलग से पूरी सेरेमनी होगी.

इस क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल का टचडाउन का वीडियो भी ट्वीट किया है .इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राफेल विमान के लैंड होने की जानकारी ट्वीट कर दी और उन्होंने वायुसेना को बधाई भी दी.

Previous articleसोचिये उस देश के दुर्भाग्य के विषय में जहाँ गंगा-जमुनी तहजीब की लहरें हिलोरें मारती हो
Next articleअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here