अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट

0
447

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मिस्ट्री को लेकर ट्विट किया है जिसमे उन्होंने इस मामले को गंभीर बताया है साथ ही सीबीआई जाँच की मांग की है..

देखिये क्या कुछ कहां है मायावती ने अपने इस ट्विट में –

1-बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जाँच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जाँच सीबीआई ही करे।

2-साथ ही, सुशान्त राजपूत प्रकरण में महाराष्ट्र व बिहार के काग्रेंसी नेताओं के अलग-अलग रवैये से ऐसे लगता है कि इनका असल मकसद इस प्रकारण की आड़ में पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बाद में, जो कतई उचित नहीं। महाराष्ट्र सरकार गंभीर हो।।

आपको बता दे की इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन की खबर को अति-दुखद बताया था और गहरी संवेदना व्यक्त की थी ।साथ ही साथ उन्होंने अपने ट्विट में लिखा था की पटना में जन्मे व फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विजेता सुशांत टेलीविजन की दुनिया से आगे बढ़े और हिंदी फिल्मजगत में पहुंचे थे। कुदरत उनके परिवार व फैंस को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Previous articleअंबाला एयरबेस पर पांचों राफेल विमान की हैप्पी लैंडिंग,दिया गया वाटर सैल्यूट
Next articleरील दुनिया के विलेन से रियल हीरो तक, 47वें बर्थडे पर जानते हैं सोनू सूद का सफरनामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here