बुलंदशहर: मनचलों ने बनाया फिर बेटी को शिकार , US में पढ़ रही छात्रा की एक्सीडेंट में मौत

219
1072

स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ाई करने वाली ये छात्रा अपने अंकल के साथ जा रही थी, तभी उनकी बाइक बुलेट से टकरा गई और मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. हालांकि, बताया जा रहा है कि ये कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं है.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई. स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ाई करने वाली ये छात्रा अपने अंकल के साथ जा रही थी, तभी उनकी स्कूटी बुलेट से टकरा गई और मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. हालांकि, बताया जा रहा है कि ये कोई आम सड़क हादसा नहीं है.

आपको बता दे की गौतमबुद्ध नगर के दादरी की रहने वाली सुदीक्षा भाटी एक होनहार छात्रा थीं. वो स्कॉलरशिप पर अमेरिका के बॉब्सन में पढ़ाई कर रही थीं. हाल ही में वो छुट्टियों में घर आई हुई थीं. जब ये हादसा हुआ तब सुदीक्षा अपने चाचा के साथ बाइक पर मामा के घर औरंगाबाद जा रही थीं.

ऐसे में सुदीक्षा भाटी के परिजनों का आरोप है कि जब बाइक से वह औरांगबाद जा रहे थे, तब उनकी बाइक का बुलेट सवार दो युवकों ने पीछा किया. कभी युवक अपनी बुलेट को आगे निकालते तो कभी छात्रा पर कमेंट पास करते. इतना ही नहीं, ये सिरफरे चलते-चलते स्टंट भी कर रहे थे.एक तरह से कहां जाये तो किसी की मस्ती किसी के लिए कितनी जानलेवा हो सकती है वो हम इस घटना से समझ सकते है ..

इसी दौरान अचानक बुलेट सवार युवकों ने अपनी बाइक का ब्रेक लगा दिया और बुलेट की टक्कर सुदीक्षा की बाइक से हो गई. बाइक गिर गई और सुदीक्षा घायल हो गईं. सुदीक्षा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

अब कभी नहीं लौट पाएंगी सुदीक्षा ,

20 अगस्त को लौटना था अमेरिका

बताते चले की सुदीक्षा को 20 अगस्त को अमेरिका वापस जाना था. लेकिन इससे पहले ही सड़क हादसे में उनकी जान चली गई. बता दें कि देश की टॉप आई टी कंपनी की तरफ से अमेरिका पढ़ने के लिए 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी गई है.

गौतमबुद्ध नगर के दादरी तहसील की रहने वाली सुदीक्षा बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं. सुदीक्षा के पिता ढाबा चलाते हैं. सुदीक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल से कक्षा पांच तक पढ़ाई की. प्रवेश परीक्षा के जरिये सुदीक्षा का एडमिशन एचसीएल के मालिक शिव नदार के सिकंदराबाद स्थित स्कूल में हुआ था. सुदीक्षा ने कक्षा 12 में बुलंदशहर टॉप किया और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उनका चयन अमेरिका के एक कॉलेज में हुआ. लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था और इसी के साथ सुदीक्षा के सारे सपने उसी के साथ हमेशा के लिए खत्म हो गए .फ़िलहाल सुदीक्षा के चाचा की बात करे तो उनको भी गंभीर चोटे आई है.अब देखना ये होगा की उन मनचलों के खिलाफ सरकार क्या एक्शन लेती है ..और क्या मिलेगा सुदीक्षा को इन्साफ उसके जान के दुश्मन बने मनचलों को कठोर दंड ..ये तो आने वाला समय ही बताएगा ….

Previous articleमौत से कुछ दिन पहले सुशांत की रिया के साथ मारपीट हुई थी, एक-दूसरे के परिवार को लेकर हुआ था झगड़ा
Next articleगुंजन सक्सेना-द करगिल गर्ल : इंस्पायरिंग कहानी-शानदार अभिनय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here