सोनभद्र : सोनभद्र में आज फिर 17 कोरोना के पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। सबसे ज्यादा केस हिण्डाल्को रेनुकूट से सामने आये हैं। यहा आज दिनांक 22 जुलाई को 11 केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही रेनुकूट में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 13 सामने आई है। लगातार बढ़ रहे केस से रेनुकूट वासियों के मन मे दहशत का माहौल है। वहीं हिण्डाल्को कंपनी पहले से अधिक सतर्क हो गई है। कैंपस को सील कर दिया गया हैं वही हॉस्पिटल में ओपीडी बंद कर के केवल ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के जरिये टेलीफोनिक उपचार जारी रखा गया है। रामपुर बरकोनिया, चुर्क, वैनी में भी मिले कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने से स्वास्थ्य विभाग परेशान है।








