TMC सांसद नुसरत जहां कोलकाता में इस्कॉन की रथ यात्रा में शामिल होंगी

0
336
New Delhi: Actress and Trinamool Congress (TMC) MP Nusrat Jahan at Parliament House during the Budget Session, in New Delhi, Tuesday, June 25, 2019. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI6_25_2019_000100A)

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां गुरुवार को कोलकाता में इस्कॉन की रथ यात्रा में शामिल होंगी। इस्कॉन ने नुसरत को आमंत्रण भेजा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दरअसल, नुसरत कोलकाता इस्कॉन रथयात्रा के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

मंगलवार को नुसरत ने ट्वीट किया,“आमंत्रण के लिए धन्यवाद इस्कॉन कोलकाता। इस समावेशी कार्यक्रम के साथ जुड़ने में मुझे खुशी होगी।’’ अभिनेत्री ने इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास के एक संदेश को भी रीट्वीट किया।

संदेश में लिखा है, “इस्कॉन कोलकाता रथ यात्रा उस सामाजिक समरसता का एक उदाहरण है, जहां हमारे मुस्लिम भाइयों ने भी भगवान के रथ बनाए हैं। भगवान के लिए सुंदर कपड़े भी हमारे मुस्लिम भाइयों ने बनाए हैं। वे हमारे कुछ मंदिरों में दशकों से ऐसा कर रहे हैं।’’

इस्कॉन ने धन्यवाद जताया

इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने निमंत्रण स्वीकार करने के लिए जहां को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- नुसरत ‘सामाजिक समरसता’ हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। दास ने लिखा,‘‘आप वास्तव में आगे का रास्ता दिखा रही हैं। दूसरों के विश्वास का सम्मान करना, उन्हें तवज्जो देना, उनके उत्सवों और समारोहों में भाग लेना उस सामाजिक सद्भाव को प्राप्त करने का एक निश्चित तरीका है।’’

Previous articleराष्ट्रपति ट्रंप ने कहा -: भारत द्वारा शुल्क वृद्धि स्वीकार्य नहीं
Next articleपाकिस्तान-बांग्लादेश आज 20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here