राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा -: भारत द्वारा शुल्क वृद्धि स्वीकार्य नहीं

0
298

ओसाका (जापान) :- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क वृद्धि को अस्वीकार्य बताया और इसे वापस लेने की मांग की। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को मुलाकात होनी है।

जी-20 सम्मेलन से पहले ट्रंप ने ट्वीट किया

जी-20 सम्मेलन से पहले ट्रंप ने ट्वीट किया, “मैं प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी से उन मुद्दों पर मिलने के लिए उत्साहित हूं जिनके अनुसार, अमेरिका पर कई सालों से बहुत ज्यादा शुल्क लगाया गया है, और हाल ही में शुल्कों को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है।” उन्होंने कहा, “यह अस्वीकार्य है। शुल्क को कम करना होगा।”



Previous articleमिलिए कैप्टन कूल धोनी के एक नए मस्ती वाले रूप से
Next articleTMC सांसद नुसरत जहां कोलकाता में इस्कॉन की रथ यात्रा में शामिल होंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here