देवर ने घर में घुसकर भाभी से किया बलात्कार

0
634

शाहजहांपुर : थाना कलान एक बार फिर सुर्खियों में है। जहाँ क्षेत्र के एक गांव में एक कलियुगी देवर ने दिन दहाड़े अपने रिश्ते की भाभी से घर में घुसकर बलात्कार किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हुआ यह कि कलान थाना क्षेत्र के एक गाँव में  थाना अल्लागंज क्षेत्र के ग्राम  मनिहार निवासी सोनू पुत्र रामकुमार अपनी बुआ  के यहां आता जाता था।जहाँ सोमवार को उसका फुफेर भाई घर पर नहीं था। फुफेर भाई की पत्नी घर पर अकेली थी।

उसने दिन दहाड़े घर में घुसकर अकेले होने का फायदा उठाते हुए अपनी भाभी को जबरन गिरा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना दिन के 12:00 बजे की है। पीड़िता की तहरीर पर कलान पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 105/019 धारा 452 376 दर्ज करके एसआई लखनलाल कांस्टेबल शिवकुमार सोलंकी ने परौर तिराहे से दुष्कर्म के आरोपी सोनू पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Previous articleसपा-बसपा गठबंधन कर आधा उत्तर प्रदेश तो पहले ही हार गए : मुलायम सिंह
Next articleश्रीदेवी का यह किरदार निभाना आसान नहीं था : माधुरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here