जयपुर जेल में पाकिस्तानी कैदी की सिर कुचलकर हत्या, टीवी देखने को लेकर हुआ था विवाद

0
463

जयपुर जेल में टीवी की आवाज को कम करने को लेकर हुए विवाद के बाद चार कैदियों ने पाकिस्तानी कैदी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया और बाद में बड़े पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला। हत्या के बाद जेल में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डीजीपी कपिल गर्ग ने बताया कि मामले की पुलिस जांच के साथ न्यायिक जांच भी करवाई जाएगी। आईजी जेल रूपिंदर सिंह ने बताया कि मारा गया कैदी शाकिर उल्लाह उर्फ मोहम्मद हनीफ (50) पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला था। 

बुधवार को कैदी टीवी पर कार्यक्रम देख रहे थे और इस बीच शाकिर उल्लाह ने अन्य कैदियों से टीवी की आवाज धीमी करने को कहा। विवाद झगड़े में तब्दील हो गया और चार कैदियों ने शाकिर को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बाद में पत्थर से सिर कुचल दिया। चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों के अलावा अन्य पाकिस्तानी कैदियों से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम जेल परिसर में न्यायिक निगरानी में किया जाएगा।

लश्कर के संपर्क में था शाकिर

आईजी के मुताबिक, शाकिर उल्लाह को वर्ष 2010-11 में राजस्थान एटीएस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में पंजाब से पकड़ा था। वह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के संपर्क में था। नवंबर, 2017 में एडीजे कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद शाकिर को विशेष सेल बैरक नंबर 10 में रखा गया गया था और यहां उसके अलावा पाकिस्तान के पांच और कैदी बंद हैं।

पाकिस्तान ने मांगा जवाब

पाकिस्तान ने जयपुर जेल में पाकिस्तानी कैदी की हत्या पर चिंता जताते हुए भारत सरकार से जवाब मांगा है। पाक के विदेश विभाग का कहना है कि पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय कैदियों ने शाकिर उल्लाह की हत्या की है। विभाग ने पाक कैदी की नृशंस हत्या की निंदा करते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारतीय अधिकारियों के समक्ष मुद्दे को उठाया और तत्काल रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानियों और भारत जाने वाले नागरिकों की सुरक्षा की मांग की है। https://amzn.to/2V8ISsU

Previous articleजियो ने दिसंबर में 85 लाख ग्राहक जोड़े, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के घटे
Next articleसेक्स में अधिकतर पुरुषों को हो जाती है ये समस्यायें, आजमाएं ये उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here