साल 2019 को लेकर उत्साहित हूं : सोनाक्षी

0
317

मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह वर्ष 2019 को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इस साल दर्शक उन्हें अलग-अलग कहानियों में देखेंगे। सोनाक्षी ने कहा, “मैं इस साल को लेकर उत्साहित हूं। दिलचस्प फिल्में कर रही हूं, अलग-अलग कहानियां सुना रही हूं और ऑफर्स में से ऐसी फिल्मों का चुनाव किया जिनमें मेरे किरदार एक-दूसरे से बहुत अलग हैं।”

वह अभिषेक वर्मन की फिल्म ‘कलंक’ और भारत की पहली अंतरिक्ष फिल्म ‘मिशन मंगल’ में दिखाई देंगी।

वर्तमान में वह अमृतसर में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसका नाम अभी तय नहीं है। यह फिल्म शिल्पी दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और मृगदीप लांबा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। यह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी।

वह ‘दबंग 3’ के साथ साल का अंत करेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं इस वर्ष के लिए उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरी प्रस्तुति का उतना ही आनंद लेंगे जितना मुझे काम करने में मजा आ रहा है।”

Previous articleसरकार संसद में सभी मुद्दों पर बहस को तैयार : मोदी
Next articleपाकिस्तानी विदेश मंत्री के हुरियत नेता से बात करने पर भारत ने जताया विरोध, पाक उच्चायुक्त तलब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here