Honor View 20 में हैं ऐसे 8 फीचर्स जो दुनिया के किसी दूसरे स्मार्टफोन में नहीं

0
361

नई दिल्ली : Honor ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor View 20 भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 45,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन के कैमरे से लेकर डिजाइन तक में कंपनी ने कुछ खास देने की कोशिश की है। यहां हम आपको बता रहे हैं ऑनर व्यू 20 में दिए गए 8 ऐसे फीचर्स जो अभी तक दुनिया के किसी अन्य स्मार्टफोन में नहीं है-

48 मेगापिक्सल का AI कैमरा:
ऑनर व्यू20 का रियर कैमरा सोनी IMX586 सेंसर से लैस दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल AI कैमरा है। इसके अलावा, फोन में ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) फीचर वाला 3D कैमरा भी दिया गया है।

इन-स्क्रीन फ्रंट कैमरा:
कंपनी ने ऑनर व्यू 20 में पंच होल डिस्प्ले के साथ 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें इन-स्क्रीन फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की नॉच नहीं है। फ्रंट कैमरे के लिए 4.5mm का पंच होल दिया गया है।

किरिन 980 AI चिपसेट:
यह पहला स्मार्टफोन है जो किरीन 980 AI प्रोसेसर से लैस है। यह दुनिया का पहला 7nm मोबाइल चिपसेट है जो 10nm चिपसेट की तुलना में फोन स्पीड को 20% तक और पॉवर को 40% तक बढ़ा देता है।

3D गेमिंग का मजा:
फोन में दिए गए 3D कैमरे की बदौलत ऑनर व्यू 20 का इस्तेमाल 3D गेमिंग में भी किया जा सकता है। इस तरह स्मार्टफोन को टीवी से कनेक्ट करके आप इस पर 3डी मोशन गेम्स खेल सकते हैं।

नैनोलिथोग्राफी के जरिए नैनोटेक्सचर:
ऑनर व्यूज20 इस मामले में भी पहला स्मार्टफ़ोन है कि इसमें नैनोलिथोग्राफी का प्रयोग करके एक नैनोटेक्सचर बनाया गया है। यह नैनोटेक्सचर फोन के बैक पैनल पर साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में दिए गए तीन अन्य फीचर- A76-cortex आधारित सीपीयू, Mali-G76 जीपीयू, 1.4Gbps cat21 स्मार्टफोन मॉडेम भी पहली बार किसी स्मार्टफोन में दिए गए हैं।

Previous article15 फरवरी को आ रहा Redmi X, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला कंपनी का पहला फोन
Next articleसेक्स के दौरान पुरुषों को अच्छी लगती हैं ये 5 बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here