बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग करने के लिए इन दिनों तुर्की में है.

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए इन दिनों तुर्की में है .इस क्रम में आमिर खान 15 अगस्त के दिन तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप अर्दोगान की पत्नी और देश की प्रथम महिला अमीन अर्दोगान से मुलाकात की. इन दिनों की मुलाकात की फोटो अमीन अर्दोगान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया. जिसके बाद देखते ही देखते दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.आपको बता दे कि इन फोटो को शेयर करते हुए अमीन अर्दोगान ने लिखा, ‘मैं इस्तानबुल में विश्व प्रसिद्ध भारतीय एक्टर और डायरेक्टर आमिर खान से मिली. मुझे इस बात की बेहद की खुशी है कि आमिर ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग तुर्की के कई हिस्सों में करने का फैसला लिया है.मुझे फिल्म का इंतजार रहेगा. ‘

अब इस मुलाकात के बाद आमिर खान को लेकर हंगामा बरपा हुआ है और आपको इसके पीछे की वजह बता दे अब ये हंगामा इसलिए भी है क्योंकि ये वही आमिर खान हैं जिन्होंने असहिष्णुता के हंगामे के बीच ये कहा था कि भारत में डर लगने लगा है. ऐसे में टर्की के राष्ट्रपति के साथ आमिर खान का मेलजोल बीजेपी, आरएसएस और वीएचपी से जुड़े बहुत लोगों को रास नहीं आया है. हालांकि कांग्रेस इस पूरे हंगामे को फिजूल बताने की कोशिश कर रही है.

ऐसे में फिल्म अभिनेता आमिर खान कल से ही सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन रहे हैं. दरअसल आमिर खान ने टर्की के राष्ट्रपति रजप तैयप एर्दवान की पत्नी एमिली एर्दवान से मुलाकात की है. वैसे तो ये मुलाकात एक निजी मुलाकात है लेकिन सवाल पूछा जा रहा है कि आमिर खान का भारत विरोधियों से कैसा दोस्ताना है?

आपको मालूम हो कि एर्दवान एक इस्लामिस्ट राष्ट्रपति हैं और लगातार भारत विरोधी बयानों के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं. कश्मीर के मसले पर उन्होंने खुलकर भारत का विरोध किया था. हालांकि जैसे एक सिक्के के दो पहलु हॉट है वैसे ही एक ओर जहां आमिर खान का विरोध हो रहा है तो दूसरी ओर उनके बचाव में भी लोग खड़े हैं. दलील दी जा रही है कि वो किसी से भी मिलें किसी को क्यों फर्क पड़ना चाहिए ?
आमिर खान को लेकर वैसे तो बहुत से नेताओं ने अपने बयान दिए है जिनमें से एक बयान दिया है इससे जुड़े इस नए विवाद पर सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट किया है. आमिर खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा है कि, “मैं सही सिद्ध हुआ जो मैंने आमिर खान को तीनों खान मस्केटियर्स में से एक कहा था.”

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मुद्दे पर कहा, “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इस तरह के मुद्दों पर निर्णय लेना होगा कि आप किस तरह के ट्रोलिंग के साथ ओके हैं, सवाल करने वाले या उसे काउंटर वाले. लेकिन यहां किस तरह की ट्रोलिंग होती है आप किसी की निष्ठा पर सवाल उठाना शुरू कर देते हैं, उसके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार आदि करते हैं, यह सब बंद करने की जरूरत है, कौन आमिर किससे मिल रहा है और वह क्या कर रहा है वह उसकी चिंता का विषय है.”

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आमिर खान फिल्म की शूटिंग के लिए तुर्की पहुंचे हैं. आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पंजाब में हुई थी. लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा. लॉकडाउन के बाद अब फिल्म की बाकी शूटिंग के लिए एक्टर तुर्की पहुंचे हैं. इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी. यह फिल्म टॉम हैंक्स की मशहूर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है.




