आलिया भट्ट की सड़क -2 फ़िल्म आयी सड़क पर, Dislike का बनाया रिकॉर्ड

0
443

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘सड़क 2’ के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. ऐसे में आलिया की आने वाली फिल्म ‘सड़क 2’ को बायकॉट करने की मुहिम लगातार चल रही है. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद स्टार किड्स और नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस में आलिया को सोशल मीडिया यूजर्स के ट्रोल का सामना करना पड़ा है और ये बात अभी भी जारी है.

आलिया की फिल्म ‘सड़क 2’ जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली हैं लेकिन सोशल मीडिया इस बात से ज्यादा खुश नहीं है. उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की बात काफी समय से हो रही है और जबसे सड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है, मानो लोगों को अपना गुस्सा दिखाने का एक जरिए मिल गया हो.

रिलीज के बाद से ही ‘सड़क 2’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर Dislike किया जा रहा है और अब ये आंकड़ा 8 मिलियन से बढ़कर 10 मिलियन हो गया है और देखते ही देखते सड़क -2 के ट्रेलर ने dislike के रिकॉर्ड में तीसरा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है ।

हालांकि पिछले 2 दिनों से इस फिल्म का ट्रेलर टॉप पर ट्रेंड भी कर रहा है. ‘सड़क 2’ के ट्रेलर को मिल रहे Dislike के चलते ही ये पिछले 2 से 3 दिनों से लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. लोग इसे Dislike करने के साथ-साथ इसे खूब व्यूज भी दे रहे हैं. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को नुकसान के बजाए फायदा हो रहा है. पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को ट्वीट कर जवाब देते हुए कहाँ ,पूजा भट्ट ने लिखा- प्यार देने वाले, नफरत करने वाले दोनों एक ही सिक्के के पहलु हैं. दोनों ने अपना कीमती वक्त हमें दिया है और हमें ट्रेंड करवाया है. इसके हम आभारी हैं. आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया.

फिल्म ‘सड़क 2’ ट्रेलर अभी तक का सबसे ज्यादा Dislike किया गया ट्रेलर बन गया है. वहीं आलिया भट्ट द्वारा अब तक की गई फिल्मों में यह पहली ऐसी फिल्म है जिसे लोगों ने इतना ज्यादा डिसलाइक किया है.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही लोग मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और उनकी बेटी आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. सुशांत के चाहने वाले इन पर नेपोटिज्म का आरोप लगा रहे हैं.

वहीं दूसरी तरफ अब ये फिल्म नेपोटिज्म के अलावा हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने को लेकर भी विवादों में घिर गई हैं. इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मोर्चा खोल दिया है उन्होंने ट्वीट कर कहा, “महेश भट्ट के निर्देशन बनी फिल्म सड़क सड़क में एक बार फिर हिन्दू आस्था को अपमानित किया गया है जिसे हॉटस्टार में दिखाया जाएगा,फिल्म सिर्फ नेपोटिज्म के प्रोडक्ट्स भरे पड़े हैं, जिन्हें महेश भट्ट आगे बढ़ा रहे हैं. केन्द्र सरकार इस पर कार्यवाही करे.”


दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट का एक डायलॉग है जिसमें वो कह रही हैं, ‘फेक गुरुओं की वजह स मैंने बहुत कुछ खोया है.’ इसी को लेकर ये सारा विवाद शुरू हुआ है.

वही दूसरी तरफ इस फ़िल्म के dislike के रिकॉर्ड को देखते हुए बॉलीवुड के बाकी स्टार पर सड़क 2 का प्रभाव कुछ ऐसा हुआ है कि वो भी अब एक्टर सुशान्त सिंह राजपूत के मिस्ट्री सुसाइड को लेकर CBI जांच की अपील अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट के जरिये कर रहे है चाहे वो वरुण धवन हो या फिर परिणीति चोपड़ा बहरहाल सड़क 2 को सड़क पर आने से अब कोई रोक नही सकता ।।

Previous articleसूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) आसन के ये स्टेप्स आपको रखें फिट और हेल्दी
Next articleसारा अली खान की तरह आप भी पीसीओडी की प्रॉब्लम को कीजिये कंट्रोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here