मैं जब मर जाऊँ तो मेरी अलग पहचान लिख देना लहू से मेरी पेशानी पर हिंदुस्तान लिख देना .. सुपुर्द-ए-खाक हुए मशहूर शायर राहत इंदौरी

2
324

कोरोना से संक्रमित मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में उन्होंने इंदौर के अरविंदो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने खुद ही अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। तब उन्होंने कहा था- दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। 

अरविंदो अस्पताल के डायरेक्टर विनोद भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें इलाज के दौरान सामने आईं, जिनमें पायलेटर निमोनिया, 70 प्रतिशत फेफड़े खराब, कोविड पॉजिटिव, हाइपरटेंशन, डायबिटिक शामिल थे। वे परसों रात को किसी निजी अस्पताल से आए थे और कल दिल का दौरा पड़ा। एक बड़ा अटैक भी आया और उसके बाद एक बार रिवाइव भी हुए, पर वो जिंदगी की जंग हार गए और उनका देहांत हो गया।

राहत इंदौरी को 11 अगस्त की रात सुपुर्द-ए-खाक किया गया। राहत इंदौरी के बड़े बेटे फैजल राहत ने जानकारी दी थी कि रात 9.30 बजे छोटी खजरानी कब्रिस्तान में राहत इंदौरी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया । ऐसे में अंतिम यात्रा के दौरान राहत के प्रशंसक नहीं जुट सके। ऐसा राहत इंदौरी के कोरोना संक्रमित होने की वजह से हुआ। राहत इंदौरी को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया।

अगर राहत इंदौरी के सफ़र की बात की जाये तो उन्होंने कभी भी फिल्मी दुनिया में अपने कदम ज़माने की कोशिश नहीं की थी . मुशायरे के बाद अगर उनको किसी से सबसे ज्यादा लगाव था तो वो है उनका अपना शहर इंदौर। महेश भट्ट की फिल्म ही उनकी पहली फिल्म थी।इसके बाद  ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी फिल्म में हिट गाने लिखने वाले राहत इंदौरी को फिल्मी दुनिया कभी भी पूरी तरह से इस्तेमाल ही नहीं कर पाई। ऐसा भी रहा की उनकी कुछ शुरुआती फिल्मों पर नाकामी का ठप्पा लगा था।

अपने लिए लिखकर मुशायरे में अपने लिए शेर पढ़ना किसी भी शायर के लिए ज्यादा इतमिनान देने वाला होता है। फिर राहत ने तो मुशायरे में शेर पढ़ने की अपनी एक शैली (अंदाज़ ) ही इजाज़ की थी। जिसकी नकल जाने-अनजाने सैकड़ों शायर करते हैं। 

राहत साहब जब डूबकर अपने शेर पढ़ते थे तो हजारों लोगों का मजमा दीवाना-सा हो उठता था। जिन लोगों ने ये सब अपनी आंखों से देखा है, वो तो यही कहेंगे कि राहत की असल जगह फिल्मी संगीतकार का दरबार नहीं मुशायरे का मंच था। मगर अफसोस कि कोरोना काल में एक और सितारा इस दुनिया को छोड़कर चला गया है।

वही मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहत इंदौरी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अजीज श्री राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे।’

 

Previous articleसंजय दत्त को फेफड़ों का थर्ड स्टेज एडवांस कैंसर, अमेरिका में कराएंगे इलाज
Next articleबेंगलुरू हिंसा में 3 की मौत , 60 पुलिस कर्मी समेत कई घायल, 145 गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here