प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके है

0
418

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके है, और वो इस वक़्त लखनऊ पहुँच चुके है आपको बता दे कि प्रधानमंत्री अयोध्या के लिए लखनऊ से ही प्रस्थान करेंगे ..
पीएम मोदी अयोध्या में लगभग तीन घण्टे का समय बिताएंगे.. राम मंदिर की पूजन के लिए खास तैयारियां भी की जा चुकी है ।।

वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके है,इस क्रम में मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद साधु संतों का अभिनंदन किया ।।

आपको बता दे कि अयोध्या राममंदिर के शिलान्यास समारोह के लिए अयोध्या के सरयू घाट को भी सजाया गया है।

बताते चले कि योग गुरु रामदेव ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की।

साथ ही रामदेव ने कहा,” 5 तारीख देश की ऐतिहासिक तारीख है।

आज के दिन को सदियां याद करेगी।

भारत राम राज्य में प्रवेश कर रहा है।

इस क्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राम जन्मभूमि स्थल पहुंचीं।

आपको मालूम हो कि भूमिपूजन समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास, उ.प्र. की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

Previous articleअयोध्या भूमि पूजन, राम मंदिर की नींव रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Next articleराम मंदिर शिलान्यास को लेकर विपक्ष के नेता भी कर रहे ट्वीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here