एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मिस्ट्री में CBI जांच की मांग ,याचिका SC ने खारिज की

0
406

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को उनका काम करने दीजिए.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अलख प्रिया का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट जाएं.

बिहार पुलिस नेज दर्ज किया सुशांत की बहन का बयान,

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्टर के पिता के के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर बड़े इल्जाम लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है. इसके बाद से ही मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है. ये FIR बिहार पुलिस को दर्ज करवाई गई है, जिसके लिए अब जांच शुरू कर दी गई है. ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू ने कुछ खुलासे किए हैं.

बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत की बहन मीतू सिंह और उसके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी का स्टेटमेंट लिया है. सुशांत की बहन ने कहा, ‘रिया ने सुशांत को पूरी तरह से कन्ट्रोल में कर लिया था. भूत प्रेत की कहानी सुना कर उनका घर भी बदलवा दिया था. बिहार पुलिस अब सुशांत का खाता खंगालने बैंक जाएगी. साथ ही उन डॉक्टरों से भी बिहार पुलिस पूछताछ करेंगी जिन्होंने सुशांत का इलाज किया था.’

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया ,

इस जांच के लिए पटना पुलिस मुंबई पहुंच गई है. रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता के के सिंह ने जो आरोप लगाए हैं उनके लिए सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान बेहद अहम था. वही बात करे सुशांत के पिता के वकील संजय सिंह की की तो उन्होंने इस बात पर सवाल उठाए कि आखिर रिया बिहार पुलिस के पास मामला जाने से मुंबई में वापस क्यों मंगा रही हैं?

संजय सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस ने FIR दर्ज की है और इसीलिए वही CBI जांच करवा सकती है. मुंबई पुलिस ने सिर्फ सेलेब्स को बुलाकर बातचीत की है सबसे दुख की बात ये है कि 40-45 दिन हो गए बड़े लोगों से घंटों पूछताछ की जा रही. पता नहीं वे क्या पूछ रही थी. फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म था भी तो वो कोई अपराध की धारा में नहीं आता.लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की थी. अब मुंबई और बिहार पुलिस दोनों ही सुशांत मामले में जांच करने में लगी है तो रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है कि मामला सिर्फ मुंबई में ही मामले की जांच की जाए.

सुशांत के परिवार और के के सिंह के वकील का कहना है कि रिया को पहले मुंबई पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं कर रही थीं और अब वे कह रही हैं कि मुंबई में ही इस मामले की जांच होनी चाहिए. इसको लेकर सुशांत के पिता के के सिंह के वकील भी सवाल उठाने के लिए तैयार हैं.

जानिए क्या कुछ इल्जाम लगे है रिया चक्रवर्ती पर ,

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने ये इल्जाम लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने उनका गलत इलाज करवाया. वे डिप्रेशन के मरीज थे लेकिन उन्हें गलत दवाई और इलाज दिया जा रहा था. साथ ही सुशांत को दवाई का ओवरडोज दिया गया. रिया ने सुशांत के घर का स्टाफ बदल दिया और उनके घरवालों से उन्हें दूर किया. साथ ही रिया पर सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाने का इल्जाम भी लगाया गया है. साथ ही सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले गए, जिन्हें लेने का इल्जाम रिया चक्रवर्ती पर लगाया गया है.

रिया पर ये सभी आरोप लगने और FIR दर्ज होने के बाद मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है.पटना में दर्ज कराई गई FIR में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. इसमें 341 और 342 यानी गलत तरीके से रोकना, 380 यानी चोरी, 406 यानी भरोसा तोड़ना, 420- धोखाधड़ी, 306- खुदकुशी के लिए उकसाना शामिल है.

Previous articleरील दुनिया के विलेन से रियल हीरो तक, 47वें बर्थडे पर जानते हैं सोनू सूद का सफरनामा
Next articleपिता बने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, नताशा और हार्दिक बने पेरेंट्स ,बेटे की पहली तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here