अनुराग कश्यप ने किया टाइगर श्रॉफ को लेकर ट्वीट, भड़कीं टाइगर की माँ आयशा ने लगाई फटकार

0
368

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड दो गुटों में बंटी नजर आ रही है । कई बॉलीवुड सेलेब्स इसे सोशल मीडिया पर उजागर करते हुए आपस में विवाद कर रहे हैं तो कुछ दूसरों पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं ।अब अनुराग कश्यप ने टाइगर श्रॉफ को लेकर एक ट्वीट किया और वह उन पर भारी पड़ गया ।

अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने डायरेक्टर को फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी. दरअसल, अनुराग कश्यप ने टाइगर और तैमूर अली खान का एक कोलाज शेयर किया था । इस कोलाज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “यह नेपोटिज्म मीडिया के द्वारा है..? क्यों ? क्योंकि ऑडियंस यही देखना चाहती है.. इसलिए क्या ऑडियंस के द्वारा नेपोटिज्म है ?” इस तरह के कैप्शन के साथ बेटे की फोटो देख आयशा श्रॉफ भड़क गईं ।

आयशा ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मेरे बच्चे (टाइगर श्रॉफ) को इसमें शामिल मत करो । वह यहां, पूरी तरह से अपनी मेहनत से आया है.” अनुराग को तुरंत एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ गलत कर दिया है. उन्होंने आयशा के ट्वीट पर रिप्लाई किया और लिखा, “मैं आपसे माफी मांगता हूं आयशा । मेरे मतलब था कि मीडिया ‘तैमूर’ को किस तरह दिखाती है । आपको तकलीफ देने के लिए माफी मांगता हूं.”

अनुराग के माफी मांगने वाल ट्वीट पर कंगना रनौत टीम ने उन्हें आड़े हाथ लिया और ट्वीट कर लिखा,”अनुराग कश्यप क्या कंगना या सुशांत के पैरेंट्स से माफी मांगेंगे । नहीं, लेकिन वह टाइगर के पैरेंट्स माफी मांग लेंगे. डबल स्टैंडर्ड.”

Previous articleइम्यूनिटी बढ़ाने के उद्देश्य से हिण्डाल्को ने काढ़ा वितरण कैम्प का किया आयोजन
Next articleरूस ने चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोकी; चीन ने कहा – यह दबाव में लिया गया फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here