अभिनेत्री कुमकुम ने दुनिया को कहा अलविदा, 86 की उम्र में हुआ निधन

0
615

बॉलीवुड एक्ट्रेस कुमकुम का हुआ निधन । वह 86 साल की थीं। लंबे समय से बीमारी की वजह से कुमकुम का निधन हुआ। मुंबई में लिकिंग रोड पर कभी उनके बंगले का नाम ही कुमकुम हुआ करता था। जिसे बाद में उसे तोड़कर बिल्डिंग बना दी गई।

कुमकुम (kumkum ) का 86 साल की उम्र में निधन

आईये जानते है एक्ट्रेस कुमकुम के बारे में 22 अप्रैल 1934 को बिहार के शेखपुरा (अब) में जन्मीं कुमकुम का असली नाम ज़ैबुनिस्सा (Zaibunnissa) था। उनके पिता हुसैनाबाद के नवाब थे।
कुमकुम ने पहली भोजपुरी फिल्म “गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो” (1963) में भी अभिनय किया था। दरअसल कुमकुम, गुरुदत्त की खोज मानी जाती हैं। गुरुदत्त को अपनी फिल्म आर पार (1954) के गाने “कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर” का फिल्मांकन एक्टर जगदीप पर करना था लेकिन बाद में गुरुदत्त को लगा कि इसे किसी महिला पर फिल्माना चाहिए। उस समय, कोई भी इतना छोटा सा गाना करने के लिए सहमत नहीं हुआ। तब आखिरकार गुरुदत्त ने कुमकुम पर इस गीत का चित्रण किया। बाद में गुरु दत्त ने अपनी फिल्म प्यासा में भी उन्हें छोटा सा किरदार दिया।’]”

इस क्रम में एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट कर अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- हमनें एक और मोती खो दिया। मैं बचपन से इन्हें जानता था। वह हमारे लिए परिवार थीं। एक अच्छी इंसान। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, कुमकुम आंटी।

आपको बता दे की कुमकुम ने अपने करियर में लगभग 115 फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सभी को कायल किया है .बताते चले की वह अपने दौर के कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी थीं, जिनमें किशोर कुमार और गुरु दत्त का भी नाम शामिल है।

Previous articleKKK10: चैंपियन करिश्मा तन्ना का इमोशनल पोस्ट, जानिए बिना गॉडफादर कैसे बनाया मुकाम
Next articleइम्यूनिटी बढ़ाने के उद्देश्य से हिण्डाल्को ने काढ़ा वितरण कैम्प का किया आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here