हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 5 दिनों बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी आठ साल की बेटी आराध्या बच्चन मुंबई स्थित नानावती अस्पताल पहुंचे थे. उन्हें 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद अब डिस्चार्ज कर दिया गया है .
बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना निगेटिव हैं. अभिषेक बच्चन ने ये गुडन्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है. ऐश्वर्या और आराध्या को नानावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. बता दे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 5 दिनों बाद ऐश्वर्या और आराध्या नानावटी अस्पताल पहुंचे थे.उन्हें 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद डिस्चार्ज किया गया है.
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा- आप सभी की लगातार दुआओं और शुभकामनाओं का शुक्रिया. मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा. ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. वे अब घर पर ही रहेंगे. मेरे पिता और मैं, मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगे.

बताते चले की 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद 12 जुलाई को ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव मिले. महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने इस बात की पुष्टि की थी. हालांकि जया बच्चन की रिपोर्ट्स निगेटिव थीं. ऐश्वर्या और आराध्या दोनों में लक्षण नहीं थे और उन्हें Asymptomatic बताया जा रहा था. इसके चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था लेकिन इसके बाद ऐश्वर्या में कुछ लक्षण उभरने लगे थे जिसके बाद दोनों मां-बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया था.
ऐसे में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की सेहत की बेहतरी के लिए उनके फैन्स लगातार दुआ कर रहे हैं. कई जगहों पर बिग बी और उनके फैमिली के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों ने व्रत, उपवास और पूजा पाठ भी किये है औए ये सिलसिला अभी तक चल रहा है . वही अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी डॉक्टर्स और अपने फैंस का आभार जताया है और मुश्किल समय में साथ निभाने के लिए उन्हें शुक्रिया भी कहां है .








