बिहार : गर्भवती महिला ने नाव में दिया नवजात को जन्म ,बाढ़ में रेस्क्यू की गयी महिला

0
212

इन दिनों बिहार में लगातार बाढ़ से हालात खराब हो रहे हैं,लाखों लोग बेघर है और जनजीवन अस्त- व्यस्त है. दर्जनों जिलों के लाखों लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं.हालात ऐसे है कि 25 साल की एक गर्भवती महिला की डिलीवरी नाव पर ही करनी पड़ी हालाँकि अब उस महिला को बाढ़ से बचा लिया गया है. बता दे की NDRF की टीम ने महिला को पानी से निकालकर किसी तरह से नाव में बैठाया और नाव में ही गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया.

ये पूरा मामला बिहार के चंपारण जिले का है और ये जिला भी बाढ़ से ग्रसित है.ऐसे में कई लोगों की तरह यहां एक गर्भवती महिला भी बाढ़ में फंस गई थी. बताते चले की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने महिला को निकाला. एक तरफ जहां महिला बोट के जरिए बाहर निकल पाती की उससे पहले ही उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया. फ़िलहाल NDRF की टीम द्वारा महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के मुताबिक यहां महिला और नवजात दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है.

आपको बता दें कि बिहार में संकट अभी बरकरार है अभी भी वहां का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ से जूझ रहा है. लाखों लोगों को घर गांव छोड़ना पड़ा है. अभी भी ऐसे तमाम लोग हैं जो बाढ़ में फंसें हैं और मदद की दरकार ( इंतजार) कर रहे हैं.

Previous articleफ्रांस से 5 राफेल फाइटर का पहला बैच रवाना; 7 हजार किमी की दूरी तय करेंगे
Next articleऐश्वर्या-आराध्या ने दी कोरोना को मात , अभिषेक बच्चन ने शेयर की गुडन्यूज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here