सोनभद्र, हिण्डाल्को क्षेत्र में बढ़ी कोरोना की रफ़्तार 11 नए मरीज़ मिले

0
351
Sonbhadra Lockdown

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। रविवार को भी 11 नए मामले सामने आए। इससे अब तक मिले मरीजों की संख्या 412 पहुंच गई है। इसमें 264 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। रविवार को चोपन, रेणुकूट, दुद्धी आदि स्थानों पर नए मरीज मिले हैं।

सीएमओ डॉक्टर एसके उपाध्याय के मुताबिक रेनुसागर कालोनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटीव आई है। इसके अलावा नौ वर्षीय बालिका, हिण्डाल्को कालोनी निवासी 48 वर्षीय पुरष व 45 वर्षीय महिला, नार्दन कालोनी चोपन निवासी 30 वर्षीय युवक, चोपन बैरियर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाजिटीव आई है। वहीं दुद्धी सीएचसी के वार्ड व्वाय की रिपोर्ट भी पाजिटीव आई है, जबकि दुद्धी के नगवां निवासी 33 वर्षीय महिला व धोरपा निवासी 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पाजिटीव आई है।

इसके अलावा राबर्ट्सगंज सेल्टर हाउस में बने अस्थायी जेल के 20 वर्षीय बंदी व मराची शाहगंज के 34 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पाजिटीव आई है। जिले में अब तक कुल मिले मरीजों की संख्या बढ़कर 412 पहुंच गई है। इसमें 264 मरीज स्वस्थ होकर वापस भी जा चुके हैं। सीएमओ डॉक्टर उपाध्याय ने बताया कि नए मिले मरीजों के क्षेत्रों को हॉटस्पाट घोषित कर सेनेटाइजेशन व सील करने की कार्यवाही शुरु कर दी गई है। वहीं मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी भेजी जा रही है।

Previous articleनेहा शर्मा को गिप्पी ग्रेवाल ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Next articleबसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय के खिलाफ नोटिस पर सुनवाई आज, पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ वोट देने का व्हिप जारी किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here