युवा सपाईयों ने पेड़ लगाकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

0
358

आज लंभुआ और सुल्तानपुर में सपा सुप्रीमो का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर केक काटकर, पेड़ लगाकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया । पूर्व विधायक लम्भुआ संतोष पाण्डेय ने आवास पर अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन ।

समाजवादी पार्टी के युवा नेता आशुतोष शुक्ला “आशु” वृक्षारोपण करते हुए

कार्यक्रम में आशुतोष शुक्ला (छात्रसंघ लखनऊ विश्वविद्यालय), विधानसभा अध्यक्ष सत्यपाल यादव, सतीश पाल, सुशील शुक्ला, निवर्तमान जिलाध्यक्ष युवजन सभा परमात्मा यादव, सुनील गुप्ता, राम भजन यादव पूर्व प्रमुख, राकेश यादव, राज नारायण यादव, वीर बहादुर यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे । सपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Previous articleचीन में ऑफ़िस खुले, सख्त नियमों में बंधे कर्मचारी, पहले जैसा नहीं कामकाज करने का माहौल
Next articleअताउल्लाह खान : बेवफ़ाई के गानों के बेताज़ बादशाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here