Carry Minati और Amir Siddiqui के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

0
428
Carry Minati vs Amir Siddiqui
Carry Minati vs Amir Siddiqui

ट्विटर पर यूट्यूब vs टिक टॉक (YouTube vs TikTok) और कैरी मिनाटी vs आमिर सिद्दकी (Carry Minati Vs Amir Siddiqui) के मजेदार मीम्स और खिंचाई का दौर शुरू हो गया है. यूट्यूबर कैरी मिनाटी (Carry Minati) और टिक टॉक यूजर आमिर सिद्दीकी (Amir Siddiqui) के फैन के बीच ट्विटर की दुनिया पर मीम्स का भूचाल सा आ गया है. बता दें कि टिक टॉक कम्युनिटी लंबे समय से क्रिंज कंटेंट से बहुत ज्यादा ही नफरत करता रहा है, लेकिन जब आमिर सिद्दीकी ने के यूटूबर्स को चुनौती देकर उनको उनकी जगह दिखाई तो कैरी मिनाटी को ये नागवार गुजारा. मिनाटी के टिकटॉकर्स को आड़े हाथ लेने वाला वीडियो जिसमें उन्होंने आमिर सिद्दीकी को निशाने पर लिया था, वह तेजी से वॉयरल हो गया.

इस वीडियो को अब तक करीब 5 करोड़ (54,399,444) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में कैरी मिनाटी ने अलग-अलग टिक्कॉक वीडियोज प्ले कर बताया है कि क्यों उन्हें टिकटॉकर्स ने नापसंद किया है. वीडियो यूट्यूब vs टिक टॉक के सभी क्रिएटर्स के बारे में हैं, कि कौन किससे बेहतर है. हालांकि कैरी मिनाटी के वीडियो पर मजेदार मीम्स और चुटकुले इस रेस में जीतते नजर आ रहे हैं, ट्विटर पर #CarryMinati टॉप ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि सोशल मीडिया पर भी मजेदार यूट्यूब vs टिक टॉक (YouTube vs TikTok) मीम्स खूब चल रहे हैं. साथ ही #skirt, #AmirSiddiqui, #carryminatiroast और #tiktokers ट्विटर पर ये हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं.

TikToker Amir Siddiqui ने YouTubers को निशाने पर लेते हुए एक वीडियो बनाया जिसमें उसने दिखाया कि किस तरह यूट्यूबर्स उनके वीडियोज को कॉपी कर रहे हैं. आमिर ने टिक टॉक कम्युनिटी का बचाव करते हुए कहा कि उनके प्रति बेवजह नफरत फैलाई जा रही है. वहीं इस वीडियो का कैरी मिनाटी ने मजाक बनाया और यूट्यूब पर टिकटॉकर्स को लेकर मीम्स बना डाले थे.  

Previous articleपीएम नरेंद्र मोदी ने इरफान खान के निधन पर जताया शोक
Next articleगुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा को हाईकोर्ट से झटका, धोलका विधानसभा सीट का चुनाव रद्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here