इरफान खान को 5 बजे क‍िया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम यात्रा में जाएंगे सिर्फ 20 लोग

2
441

इरफान खान का निधन आज बुधवार 29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में हुआ और उन्हें खोने के गम की वजह से पूरे देश में शोक की लहर है । कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस की निगरानी में ऐक्टर के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा । कहा जा रहा है कि उन्हें अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। 

बेहद ही सीमित लोगों की उपस्थिति में इरफान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया की भीड़ पर भी मुंबई पुलिस की पाबंदी होगी। कोरोना को लेकर भीड़ से बचने का एहतियात रखते हुए इरफान खान के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों की, मीडिया की और इंडस्ट्री के बाकी लोगों की उपस्थिति को लेकर मुंबई पुलिस तैयारी कर रही है। 

इस वक्त उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है और डॉक्टर्स की सलाह के बाद अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान ले जाई जाएगी बॉडी। रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 5 बजे के आस-पास अंतिम संस्कार होगा। 

2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवाया गया था। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे। 

Previous articleअभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में निधन
Next articleपीएम नरेंद्र मोदी ने इरफान खान के निधन पर जताया शोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here