संकट की इस घड़ी में हिण्डाल्को ने बढ़ाए हाथ, कोशिश यही कि भूखा ना सोये कोई

0
350

रेणुकूट 10/04/2020 :- वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचने तथा इसके फलस्वरूप पैदा हुई संकट की इस घड़ी से निपटने के लिए जहां एक ओर देश-विदेश में अनेकानेक प्रयास किये जा रह हैं वहीं हिण्डाल्को रेणुकूट भी अपने स्तर पर यथासंभव कोशिश कर रहा है।

हिण्डाल्को रेणुकूट प्रबंधन जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए परिसर एवं आसपास के गरीब असहायों की मदद हेतु सैनिटाइज़र, फेस मास्क, भोजन के पैकेट, तैयार भोजन स्थानीय प्रशासन की सहायता से वितरित करवा रहा है। हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के प्रमुख सतीश एन जाजू एवं मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद स्वयं सामाजिक सरोकार के इन कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

गरीबों के मध्य फूड पैकेट्स का वितरण करते हिण्डाल्को प्रबंधन के अधिकारी

हिण्डाल्को परिसर एवं आसपास के इलाकों में कोई भूखा ना सोए इसके लिए हिण्डाल्को की टीम की ओर से अब तक 2500 के अधिक खाद्य सामग्री युक्त पैकेट बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 60 से 70 भोजन के पैकेट स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 200 फेस मास्क, 2000 लीटर हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन, 500 किलो ब्लीचिंग पाउडर नगर व आसपास के इलाकों में तत्काल वितरित किये गए।

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के सहयोग से अभी तक 10 हजार फेस मास्क तैयार कर वितरित किये जा चुके हैं तथा 15 हजार मास्क तैयार किये जा रहे हैं। हिण्डाल्को के अधिकारियों की पत्नियां भी मास्क तैयार कर जरूरतमंदों को वितरित करने के के कार्य में सहयोग दे रही हैं।

इसके अतिरिक्त हिण्डाल्को आवासीय परिसर और कारखाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत सैनेटाइज़ किया जा रहा है साथ ही लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अविजीत कुमार के नेतृत्व में गांवों में भी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ता गांवों में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ गरीबों को भोजन भी उपलब्ध करा रहे हैं।

Previous articleमुंबई में मज़दूरों की भीड़ के जुटने के मामले में टीवी पत्रकार हिरासत में
Next articleरमजान पर उलेमाओं ने जारी की एडवाइजरी, घरों में इबादत करें, इफ्तार पार्टी के बजाय गरीबों को राशन दें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here