यूपी में 15 जिले इन शर्तों के साथ होंगे पूरी तरह से सील

0
450

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे के 15 जिलों के हॉटस्पॉट्स को पूरी तरह से सील करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इन 15 जिलों में राजधानी लखनऊ के साथ वे सभी जिले शामिल हैं जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 से अधिक है। हालांकि यूपी सरकार ने इस फैसले के साथ ही नागरिकों की सुविधा को देखते हुए कई प्लान बनाए हैं, ताकि उन्हें परेशानी ना हो। 

योगी सरकार ने आगरा, शामली, मेरठ, बरेली, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, गाजियाबाद, सहारनपुर, महाराजगंज, सीतापुर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और नोएडा के हॉटस्पॉट्स को सील करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद लोग बड़ी संख्या में दुकानों पर खरीदारी करने के निकल पड़े हैं। लेकिन सरकार का कहना है कि लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। 

  • सील किए गए इलाकों में पूरी तरह होम डिलीवरी होगी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और डिलीवरी वाले कर्मचारी ही इन इलाकों में जा पाएंगे। 
  • 15 जिलों में जो हॉटस्पॉट हैं, उसमें सभी में पूरी तरह से सख्ती की जाएगी, यानी यहां पर कम्प्लीट लॉकडाउन लागू करवाया जाएगा। 
  • इन इलाकों का कोई भी व्यक्ति ना ही यहां से बाहर जा पाएगा, और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति इन इलाकों में एंट्री पा सकेगा, यानी पूरी तरह से आवाजाही रोकी जाएगी। 
  • सरकार ने इन जिलों के उन इलाकों को सील करने का फैसला किया है, जहां से तबलीगी जमात के लोग पकड़े गए हैं, या जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा गया है। 
  • इस दौरान फायर सर्विस की गाड़ियां इलाके को सेनेटाइज करेंगी। 
  • सील किए गए पूरे इलाके में बैरियर लगाए जाएंगे और मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी इलाके की निगरानी करेंगे। 
  • इन जिलों में जारी किए गए पासों की समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक पासों को निरस्त किया जाएगा। 
  • इन जिलों के कोरोना प्रभावित इलाकों यानी हॉटस्पॉट्स की सभी दुकानों, मंडियों आदि को भी बंद किया जाएगा। 

हालांकि सरकार के पूरी तरह से बात स्पष्ट करने के बाद भी कई तरह की अफवाह फैल गई है, जिसके चक्कर में लोग घरों में सामान जमा करने में जुट गए हैं। नोएडा, गाजियाबाद समेत 15 जिलों में किराने की दुकानों पर अचानक लोगों की लाइन लग गई है। 

Previous articleकोरोना से बचने की वैज्ञानिकों ने जगाई उम्मीद ! इस दवा से 48 घंटे में खत्म हुआ वायरस, इंसानों पर होगी जांच
Next articleप्रधानमंत्री बोले मेरे सम्मान में 5 मिनट खड़े होने की बात झूठी, अफ़वाह है ये सब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here