चांद की सतह पर मिली लैंडर विक्रम की लोकेशन : इसरो चीफ ‘के सिवन’

3
995

चंद्रयान-2 को लेकर इसरो प्रमुख ने बड़ी बात कही है। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कहा है कि उन्होंने विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता लगा लिया है। सिवन ने बताया कि ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल इमेज भी क्लिक की है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि इससे अब तक कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है। हम लगातार सम्पर्क की कोशिश कर रहे हैं। जल्द से सम्पर्क हो जाएगा।’

बता दें कि इसरो के वैज्ञानिकों ने इससे पहले कहा था कि अगले 3 दिनों में विक्रम कहां और कैसे है, इसका पता चल सकता है। ‘3 दिनों में लैंडर विक्रम के मिलने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि लैंडर से जिस जगह पर संपर्क टूटा था, उसी जगह पर ऑर्बिटर को पहुंचने में 3 दिन लगेंगे। हमें लैंडिंग साइट की जानकारी है। आखिरी क्षणों में विक्रम अपने रास्ते से भटक गया था, इसलिए हमें ऑर्बिटर के 3 उपकरणों SAR (सिंथेटिक अपर्चर रेडार), IR स्पेक्ट्रोमीटर और कैमरे की मदद से 10 x 10 किलोमीटर के इलाके को छानना होगा। विक्रम का पता लगाने के लिए हमें उस इलाके की हाई रेजॉलूशन तस्वीरें लेनी होंगी।’ 

इसके अलावा इसरो चीफ के. सिवन ने कहा था कि लैंडर विक्रम के मिलने की अब भी संभावना है। उन्होंने कहा, ‘ऑर्बिटर की उम्र साढ़े 7 सालों से ज्यादा है, न कि 1 साल, जैसा कि पहले बताया गया था। इसकी वजह है कि उसके पास बहुत ज्यादा ईंधन बचा हुआ है। ऑर्बिटर पर लगे उपकरणों के जरिए लैंडर विक्रम के मिलने की संभावना है।’

Previous articleदेश को रात 8 बजे संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Next articleकश्मीरी पंडितों का वॉशिंगटन पोस्ट के खिलाफ प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here