देश को रात 8 बजे संबोधित करेंगे पीएम मोदी

0
373

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम देश को संबोधित करेंगे। संभावना है कि वह अपने रेडियो संबोधन में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने और इसे दो केंद्र शासित क्षेत्रों में तब्दील करने के फैसले पर बात करेंगे। वह संबोधन के जरिए कश्मीरवासियों को आश्वस्त कर सकते हैं कि सरकार समेत पूरा देश उनके साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री कश्मीरवासियों से अपील कर सकते हैं कि वे आतंकवाद मुक्त एक बेहतर और नया कश्मीर बनाने में सरकार की मदद करें। पीएम नरेंद्र मोदी यह संबोधन रात 8 बजे करेंगे। संयोग से पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान भी 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधन के दौरान किया था। 

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के उनके औपचारिक संबोधन में कुछ ही दिन बचे हैं।पीएम ने अंतिम बार देश को लोकसभा चुनाव से पहले 27 मार्च को ऐंटी-सैटलाइट मिसाइल द्वारा एक लाइव सैटलाइट को मार गिराने की क्षमता की घोषणा करते हुए राष्ट्र को संबोधित किया था। 


संसद ने 5 अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित क्षेत्र बनाने वाला विधेयक भी पारित हो गया। 

Previous articleपाकिस्तान ने वाघा पर रोकी समझौता एक्सप्रेस, फिल्मों पर भी लगाया बैन
Next articleचांद की सतह पर मिली लैंडर विक्रम की लोकेशन : इसरो चीफ ‘के सिवन’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here