कुंभ मेले पर थरूर के बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला

0
253

नई दिल्ली : कुंभ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों की डुबकी पर ‘संगम में सब नंगे हैं’ बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर घिरते जा रहे हैं। बीजेपी ने उनके बयान को हिंदुओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा है। थरूर पर ताजा पलटवार केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने किया है। उन्होंने कहा कि थरूर अपने पार्टी मुखिया राहुल के इशारे पर इस तरह के बयान दे रहे हैं।

स्मृति इरानी ने थरूर के बयान को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय जनेऊ पहनने वालों को इसका जवाब देना चाहिए। थरूर को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब थरूर की तरफ से ऐसा बयान आया है। वह बार-बार हिंदू विरोधी बातें करते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शशि थरूर ने कुंभ का मजाक उड़ाकर करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी थरूर पर निशाना साधा था।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने थरूर पर हमला बोलते हुए कहा, ‘थरूर साहब को ट्वीट करने के बजाए त्रिवेणी संगम में जाकर स्नान करना चाहिए। हो सकता है उनके जाने, अनजाने पाप धुल जाएं। इसका मजाक उड़ाने से कुछ नहीं होगा। उनके बहुत से ऐसे पाप हैं जो जाने-अनजाने में हैं। बहुत से पाप ऐसे हैं जो कहे-अनकहे हैं।’ 

Previous articleपूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस नहीं रहे, लंबे समय से थे बीमार
Next articleमप्र के नए डीजीपी वी.के. सिंह होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here