योगी सरकार में भी सुरक्षित नहीं भाजपा कार्यकर्ता

0
415

रायबरेली । जनपद रायबरेली में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शर्मनाक तो ये है कि सरेआम भाजपा कार्यकर्ताओं को मारने वाले खुद को स्वघोषित भापजा के नेता बताते हैं और खुले आम गुंडई पे उतारू हैं। हालिया घटना इस बात की सबूत है ।

ताज़ा मामला जनपद रायबरेली के जेल गार्डन रोड का है जहाँ कथित तौर पर तथाकथित भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री जान कल्याण योजना प्रचार प्रसार समिति के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीते कई दिनों से भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह धन उगाही के उद्देश्य से कर्मवीर सिंह पर दबाव बना रहे थे और पीड़ित के नंबर पर फ़ोन कर के गाली- गलौच कर रहे थे। वहीं शनिवार की शाम को पीड़ित कर्मवीर सिंह को अकेले पाकर मौके का फायदा उठते हुए कर हथियार बंद बदमाशों संग पीड़ित की बेरहमी से पिटाई कर दी।

जानलेवा हमले के बाद पीड़ित कर्मवीर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि योगी सरकार में क्या बदमाशों को लेकर प्रशासन का रुख इतना नरम है। बताया जा रहा है कि पीड़ित कर्मवीर सिंह ने कुछ दिन पहले अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। अगर उसी वक़्त पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद यह घटना रोकी जा सकती थी। रिकॉर्डिंग में भाजपा नेता द्वारा जान से मारने की धमकी को स्प्ष्ट रूप से सुना जा सकता है।

18+

Previous articleकोरोना वैक्‍सीन पर सरकार की गाइडलाइंस जारी, जानिए कोरोना वैक्‍सीन आपको कब और कैसे मिलेगी
Next articleविदेश में MBBS करने वाले 90% स्टूडेंट्स भारत में मेडिकल की प्रवेश परीक्षा NEET में होते हैं फेल: केंद्रीय मंत्री