गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में सुनील के साथ 6 पॉपुलर कॉमेडियन नजर आएंगे. सभी की फेवरेट शिल्पा शिंदे भी सुनील संग कॉमेडी का तड़का लगाती नज़र आयेंगी. ऐसे में सुनील शो में पागल मकान मालिक की भूमिका में होंगे. इस शो में सुनील के फैंस को कोरोना और लॉकडाउन का भी एंगल देखने को मिलेगा.

सुनील ग्रोवर के अनेक किरदार चाहे वो गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के नाम से मशहूर हो लेकिन अब स्टार कॉमेडियन सुनील एक बार फिर से एक नए अंदाज़ में टीवी पर जोरदार वापसी करने को तैयार हैं. सुनील ग्रोवर कोरोना काल में जहां लॉकडाउन औए अनलॉक हो रहे है वही लोगों को एंटरटेनमेंट का डोज देने आने वाले हैं. वे नए शो गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे भी नजर आएंगी. ये शो वीकडेज में ऑनएयर होगा.बता दे की इसे प्रीति और नीति सिमोस प्रोड्यूस कर रहे हैं.

हालाँकि इस बीच सवाल ये भी है कि कपिल शर्मा के जोड़ीदार रहे सुनील ग्रोवर का ये शो कितना सक्सेसफुल होगा. क्योंकि गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में सुनील के साथ कपिल नजर नहीं आएंगे. कपिल और सुनील की जोड़ी को फैंस कब से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. लेकिन 2017 में दोनों में हुई एक टकरार ने उनके बीच ऐसी दरार डाली कि आज भी उनमें आपस में किसी भी तरह की सुलह नही हुई है .तब से दोनों कॉमेडियन साथ नजर नहीं आए हैं. ऐसा भी है की कई बार फैंस ने तो दोनों से साथ आने की अपील भी की, लेकिन उनकी ये कोशिश अभी तक सफल नहीं हो पाई है.
कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर शो कानपुर वाले खुरानास और जियो धन धना धन में नजर आए. लेकिन इन दोनों ही शोज को लोगों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका . कपिल के बिना सुनील का वो जलवा हर जगह फीका ही दिखा, जिसे देख दर्शक ठहाके मारने को मजबूर हो जाया करते थे और इसके साथ ही कपिल के शो में सुनील एक्स फैक्टर हुआ करते थे. उनकी और कपिल की नोंकझोंक और कॉमेडी दर्शकों का दिल जीत लेती थी. फिलहाल सुनील तो चले गए लेकिन शो में उनकी जगह आज तक कोई नहीं ले पाया.

अब ये तो वक़्त ही बतायेगा की सुनील और कपिल कब साथ आएंगे. लेकिन सुनील के बिना भी कपिल का शो टीआरपी रेटिंग में बना रहता है. कपिल का शो एक लीगेसी की तरह देखा जाता है. जिसकी अपनी फैन फॉलोइंग है. लेकिन कपिल के बिना सुनील के शो खासा हिट नहीं हो पाए. अब गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में सुनील समेत 6 पॉपुलर कॉमेडियन नजर आएंगे. सबकी चहेती शिल्पा शिंदे भी सुनील संग कॉमेडी का जौहर दिखाती नज़र आएँगी . सुनील शो में पागल मकान मालिक की भूमिका में होंगे. इस शो में कोरोना और लॉकडाउन का भी एंगल देखने को मिलेगा.



