बेंगलुरू हिंसा में 3 की मौत , 60 पुलिस कर्मी समेत कई घायल, 145 गिरफ्तार

2
405

कांग्रेस विधायक के एक कथित रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किये जाने के बाद हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई. बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने इसकी पुष्टि की है. वहीं बेंगलुरू के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) ने बताया कि पुलाकेशी नगर में हुई हिंसा के मामले में अब तक 145 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मंगलवार रात शुरू हुई यह हिंसा बुधवार तड़के तक जारी रही. इस क्रम में 60 पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए. मंगलवार रात आक्रोशित भीड़ ने एक थाने और कांग्रेस विधायक के आवास में तोड़फोड़ भी की थी, जिसके बाद सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि दंगों और कानून एवं व्यवस्था में उल्लंघन के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

आपको बता दे की कथित सोशल मीडिया पोस्ट डालने वाले नवीन की गिरफ्तारी कर ली गयी है.. इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास और डीजे हाली पुलिस थाने पर हमला और दंगे निंदनीय हैं.’’ आगे उन्होंने कहा, ‘‘ अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए हर संभव कार्रवाई की है.’’

बताते चले की मंगलवार रात को सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के सैकड़ों लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया और डीजे हाली पुलिस स्टेशन में आग लगा दी. साथ ही उन्होंने कई पुलिस और निजी वाहनों को आग लगा दी, विधायक मूर्ति और उनकी बहन के सामान के साथ तोड़-फोड़ की. एक एटीएम को भी तहस-नहस कर दिया.

देखते ही देखते ये भीड़ उग्र हो गयी जिसके तहत भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं, आंसू गैस के गोले दागे और बाद में गोलियां चलाईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. इस बीच, डीजे हाली और केजी हाली में कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं विधायक मूर्ति ने समुदाय के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की.

बता दे की इसमें विधायक ने अपील की उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि कुछ बदमाशों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिये. लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं है. हम सभी भाई हैं. हम कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाएंगे. हम भी आपके साथ हैं. मैं अपने मुस्लिम दोस्तों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.’

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बी जेड. ज़मीर अहमद खान ने हिंसा को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया. शिवाजी नगर से कांग्रेस के विधायक रिजवान अरशद ने भी लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है.

इस बीच बीजेपी का निशाना कांग्रेस पर देखने को मिला बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने ट्वीट कर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ‘‘तुष्टिकरण’’ ही उसकी एकमात्र ‘‘आधिकारिक नीति’’ है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल बेंगलुरु में अपने दलित विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति पर हमला और उनके आवास पर तोड़फोड़ की घटना के बावजूद कांग्रेस और कर्नाटक कांग्रेस ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है. दंगे के अधिकार को उसका पूरा समर्थन…? उनके लिए तुष्टिकरण ही एकमात्र आधिकारिक पार्टी नीति है.’’

फ़िलहाल अब तक बेंगलुरू में हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हुई है, 60 पुलिस कर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने अब तक 145 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Previous articleमैं जब मर जाऊँ तो मेरी अलग पहचान लिख देना लहू से मेरी पेशानी पर हिंदुस्तान लिख देना .. सुपुर्द-ए-खाक हुए मशहूर शायर राहत इंदौरी
Next articleसूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) आसन के ये स्टेप्स आपको रखें फिट और हेल्दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here