लॉकडाउन के इतने महीने बाद अब बॉलीवुड स्टार्स कहीं ना कहीं मस्ती करते नज़र आ रहे है ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharna) का पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में गिप्पी ग्रेवाल किसी से फोन पर बात कर रहे होते हैं, इसी बीच उनके साथ वहीं बैठीं नेहा शर्मा उन्हें हाथ जोड़कर सत श्री अकाल कहती हैं. इस पर गिप्पी ग्रेवाल घुमाकर उनको एक थप्पड़ जड़ देते हैं.हालांकि यह सब कुछ हकीकत में नहीं होता है बल्कि वह इंस्टाग्राम रील्स के लिए वीडियो बनाने के दौरान ऐसा करते हैं.
बता दे कि टिक टोक बैन के बाद अब इंस्टाग्राम पर रील्स काफी ट्रेंड में है ।
फिलहाल नेहा और गिप्पी के इस वीडियो को उनका उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस शानदार वीडियो में गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) और नेहा शर्मा के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं.
सौम्या श्रीवास्तव (इंडिका पोस्ट)






