प्रधानमंत्री बोले मेरे सम्मान में 5 मिनट खड़े होने की बात झूठी, अफ़वाह है ये सब

0
401

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार अपनी ओर से बेहतर प्रयास कर रहा है. कई बड़े देशों के मुकाबले भारत इस वैश्विक महामारी से सावधानी से निपटने में सफल रहा है. अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं, रोजमर्रा की चीजों की उपलब्धता के साथ ही पीएम मोदी लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद और स्वास्थ्य कर्मियों-पुलिस कर्मियों-सफाई कर्मियों के प्रोत्साहन के प्रयास भी कर रहे हैं. कुछ दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से बात करते हुए उन्होंने लोगों से 21 दिनों के लिए 9 जरूरतमंद परिवारों की मदद का आग्रह भी किया गया था.

लेकिन फिलहाल प्रधानमंत्री ने एक अनोखी मुहिम का जिक्र करते हुए देशवासियों से कुछ आग्रह किया है. इस मुहिम का जिक्र उन्होंने Twitter पर किया. उन्होंने एक मुहिम का जिक्र अपने ट्वीट में किया, जिसमें पीएम मोदी के सम्मान में लोगों से 5 मिनट के लिए खड़े होने को कहा जा रहा है. उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि इसके बजाए उनका आग्रह यह है कि लोग एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी उठाएं. साथ ही उन्होंने ऐसी मुहिम को उन्हें विवादों में घसीटने की कोशिश भी बताया.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए. पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है.”

अगले ट्वीट में पीएम मोदी ने यह भी लिखा, “हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है. मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता.”

Previous articleयूपी में 15 जिले इन शर्तों के साथ होंगे पूरी तरह से सील
Next articleकोरोना हेल्थ टीम पर हमलों से भड़के बिहार के DGP, बोले ऐसे लोगों को जेल में सड़ा देंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here