पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड ढेर : पुलिस

0
334

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया, जो कि जम्मू एवं कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड था। पुलिस सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। इस आत्मघाती हमले में 49 जवान शहीद हुए थे।

पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को भी ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों के तार पुलवामा हमले से जुड़े हैं। इस इलाके में पांच से छह आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकियों को निष्क्रिय करने के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। इस बाच मुठभेड़ स्थल पर पत्थरबाज जमा हो गए हैं और सुरक्षाबलों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मुठभेड़ स्थल से वापस लौटने की अपील की है।

पुलवामा एनकाउंटर में मारा गया गाजी राशिद उर्फ कामरान

मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान अभी की जानी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और एक पिस्टल बरामद किया है। अपुष्ट खबरें यह भी हैं कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड अब्दुल राशिद गाजी भी मारा गया है। गाजी को ‘आईईडी स्पेशलिस्ट’ माना जाता है।

Previous articleट्विटर में आया नया बग, यूजर्स हुए परेशान, अपने आप कम-ज्यादा हो रहे लाइक्स और रिट्वीट्स
Next articleहिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here