नई दिल्ली : माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने बुधवार को कहा कि वह अपने प्लैटफॉर्म पर लगातार लाइक और रिट्वीट की गिनती को कम-ज्यादा करने वाले बग को ठीक करने के लिए काम कर रहा है।
Some people around the world are experiencing an issue with notifications, Likes, and Retweets. We’re working on resolving this and will follow up soon. We apologize for the inconvenience.
— Twitter Support (@TwitterSupport) February 12, 2019
ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट किया, ‘दुनियाभर में कुछ लोगों को नोटिफिकेशन, लाइक्स और रिट्वीट्स के साथ कुछ दिक्कत आ रही है। हम इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और आगे की जानकारी जल्द देंगे। आपको होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है।’
कंपनी ने हालांकि बग का कारण नहीं बताया और न ही यह बताया कि यह कब तक ठीक होगा। टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, बग की वजह से यूजर्स यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बहुत सारे अकाउंट सस्पेंड किए जा रहे हैं या ट्विटर उन्हें डिलीट कर रहा है। ट्विटर के वैश्विक रूप से लगभग 23.6 करोड़ ऐक्टिव मंथली यूजर्स हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि कितने यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं।






