रितिक संग काम करने को बेताब हूँ : जोया अख्तर

0
348

‘गली बॉय’ की डायरेक्टर जोया अख्तर इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान जोया ने अपनी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के अगले भाग पर भी बात की। जोया की मानें तो वह अपनी इस फिल्म का अगला भाग बनाने के लिए बेताब हैं क्योंकि वह रितिक के साथ फिर से काम करना चाहती हैं।

इन दिनों बॉलीवुड में तमाम फ्रेंचाइज फिल्मों पर काम चल रहा है। फिल्म का पहला भाग सफल होने के बाद बॉलीवुड में उस फिल्म का फ्रेंचाइज बनाने के इस चलन में कई बार फ्रेंचाइज फ्लॉप भी हो जाती है। इस असफलता की वजह है सही कहानी न मिलना। बस ऐसी गलती जोया अख्तर नहीं करना चाहती इसलिए उन्होंने अपनी हिट फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2 पर अब तक काम नहीं शुरू किया है। 

जोया ने कहा, ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2 के बारे अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। बहुत सारे लोग मुझसे बार-बार उस फिल्म के अगले भाग के बारे में पूछते हैं, लेकिन सच तो यह है कि उस फिल्म के बारे में अब तक मुझे भी कुछ नहीं पता है। आपको बता दूं कि मैं रितिक रोशन के साथ फिर से काम करने के लिए बेताब हूं। मैं बेसब्री से उस समय का इंतजार कर रही हूं। रितिक, फरहान अख्तर, कटरीना कैफ और कल्कि मेरे लिए बेहद स्पेशल हैं। रितिक और फरहान तो मेरे पहले दो लड़के हैं, जिनके साथ करियर की शुरुआत की थी।’ 

जोया आगे कहती हैं, ‘मैं किसी फिल्म का सीक्वल सिर्फ इसलिए नहीं बनाना चाहती कि उस फ्रेंचाइज को भुना कर पैसा बना लूं, फिल्म तभी बनाऊंगी जब कहानी उस हिसाब की होगी। कहानी ऐसी हो जो उस विषय को, फिल्म के टाइटल को और स्टारकास्ट को पूरी तरह जस्टिफाइ करे। मैं तभी जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2 बनाऊंगी जब मुझे उस तरह की बेहतरीन कहानी मिलेगी।’ 

जोया की फिल्म ‘गली बॉय’ 14 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कल्कि केकला और विजय राज स्टारर इस फिल्म का प्रीमियर हाल ही में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में आयोजित किया गया, जहां फिल्म की जमकर तारीफ हुई।

Previous articleजेटली का कांग्रेस पर हमला, बोले- डूबते राजवंश को बचाने के लिए और कितने झूठ
Next articleअखिलेश यादव ने पी सी एस टॉपर अफसर से पूछ लिया, तुम कितना पढ़े लिखे हो ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here