Budget 2019 : वाह-वाह कहते रहे पीएम, BJP सांसदों ने विपक्ष से पूछा- हाउ इज द जोश?

0
384

नई दिल्ली : इस बार कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट पेश कर रहे हैं। गोयल बजट भाषण के लिए जैसे ही उठे विपक्ष हंगामा करने लगा, लेकिन बजट भाषण शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मेज थपथपाकर कार्यवाहक वित्त मंत्री का हौसला बढ़ाते दिखे। पीएम ने किसानों के खाते में 6000 हजार रुपये भेजने के ऐलान पर ‘वाह-वाह’ करते हुए मेज थपथपाए और अलग-अलग ऐलानों पर वाह-वाह करते सुने गए। दूसरी तरफ सत्ता बीजेपी सांसदों ने विपक्षी दलों से पूछा, ‘हाउ इज द जोश?’

संसद में बजट पेश करते हुए कार्यवाहक वित्त मंत्री पियूष गोयल

दरअसल, इस बार बजट से गांव, गरीब, किसानों से लेकर सैलरीड क्लास और उद्योगों तक ने काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। चुनावी मौसम पास होने के कारण मोदी सरकार पर इन उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव है तो विपक्ष भी सरकार के रणनीतियों पर नजरें गड़ा रखी हैं। विपक्ष के हंगामे को बेअसर करने के लिए बीजेपी सांसदों ने उरी फिल्म के लोकप्रिय डॉयलॉग को संसद में दोहराया।

मोदी सरकार का आज का बजट दो मायनों में बड़ा है। एक तो यह पिछले पांच बजटों की तरह पूर्ण नहीं, बल्कि अंतरिम बजट है। दूसरा, इस बार बीमारी की वजह से अरुण जेटली बजट पेश नहीं कर रहे, उनकी जगह कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट पेश कर रहे हैं।

Previous articleपाकिस्तानी विदेश मंत्री के हुरियत नेता से बात करने पर भारत ने जताया विरोध, पाक उच्चायुक्त तलब
Next articleचंद्रबाबू पर चुन-चुनकर निशाना साधा PM मोदी ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here